दिनेश कुमार पांडेय /रफ्तार ब्यूरो /बोकारो 

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद बोकारो की इकाई ने आज सिटी पार्क स्थित शहीद स्मारक के समीप कारगिल विजय दिवस मनाया। जहां शहीदो को नमन करते हुए पूर्व सैनिकों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पूर्व सैनिकों ने शहर में जुलूस भी निकाली। और पूर्व सैनिकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया। मौके पर मौजूद पूर्व सैनिक नायक रमेश बाबू सिंह ने कहा कि देश की सेवा सर्वोपरि हैं। आज लोग विभिन्न सेक्टरों में सेवा करना चाहते हैं लेकिन हम लोगों से अपील करते हैं कि उन्हें सैनिकों में भर्ती होना चाहिए। जिस तरह से कारगिल विजय हुई थी आज जरूरत है अपने आप को तैयार रखने की चूंकि देश के दुश्मनों को माकूल जवाब दिया जा सके।वहीं सत्येंद्र सिंह ने कहा कि पहले से आज अधिक रक्षा के क्षेत्रों में हम मजबूत हुए हैं, देश की रक्षा के लिए हमारे सैनिकों ने बलिदान दिया है, आज हम सैनिकों के बदौलत सुरक्षित हैं। आज हमें कारगिल विजय दिवस पर देश की रक्षा के प्रति कृतसंकल्पित होकर शपथ लेने की जरूरत है ताकि देश को एकता एवं अखंडता की रक्षा कर सके।