ओम प्रकास तिवारी
पिपराकोठी। थाना क्षेत्र में फरार आरोपियों एवं वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपराकोठी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शराब कारोबारी समेत कुल छह लोगों को विधिवत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में पिपराकोठी थाना कांड संख्या 277/19, दिनांक 28 अगस्त 2019 के प्राथमिकी अभियुक्त भगिरथ मांझी, पिता स्व. पुनीत मांझी, निवासी ढेकहा सरैया, थाना पिपराकोठी शामिल है।
इसके अलावा विभिन्न मामलों में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर मो. दिलावर, पिता मो. मोहताब आलम, निवासी बलठरवा; राजेश कुमार, पिता विनोद राय, निवासी बलठरवा; मो. अल्लुद्दीन, पिता नसरुद्दीन, निवासी चांद सरैया; मो. रिजुल्लाह, पिता आयूब आलम, निवासी चांद सरैया तथा अवधेश सहनी, पिता जगनारायण सहनी, निवासी हथियाही, थाना पिपराकोठी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पांच न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर वांछित थे। सभी को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
पिपराकोठी पुलिस ने कहा कि फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा।