पकड़ीदयाल अनुमंडल पदाधिकारी ने कार्यालय कक्ष में विभिन्न गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की।

इस बैठक का उद्देश्य शादी-विवाह और सामाजिक समारोहों के दौरान व्यावसायिक (Commercial) एलपीजी सिलेंडर की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

शादी के सीजन (14 अप्रैल 2026 से शुरू) में रसोई गैस की किल्लत को दूर करना, घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग रोकना और समारोहों के लिए सुचारू रूप से कमर्शियल गैस उपलब्ध कराना बैठक का मुख्य एजेंडा रहा।

अनुमंडल पदाधिकारी मंगला कुमारी ने निर्देश दिया कि पारदर्शिता और रिकॉर्ड के लिए आपूर्ति अधिकारी (MO)राकेश बरुन वितरण रिकॉर्ड की निगरानी करेंगे ताकि जवाबदेही बनी रहे और सिलेंडर की कालाबाजारी या डायवर्जन, यानी घरेलू को व्यावसायिक उपयोग में बदलने की प्रवृत्ति, को रोका जा सके।