logo

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मीरजापुर की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने शिष्टाचार भेंट की

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मीरजापुर की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रगति पर चल रहे निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति से मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया तथा शैक्षणिक गतिविधियों के  विस्तार की रूपरेखा प्रस्तुत की।*

*कुलपति ने विशेष रूप से स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के सफल, पारदर्शी एवं सुचारु संचालन के लिए  उठाए  गए  कदम  के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवस्थापित विश्वविद्यालय होने के बावजूद प्रशासनिक एवं शैक्षणिक स्तर पर सभी व्यवस्थाएँ सुनियोजित ढंग से सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।*

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS