विभूति सिंह/भागलपुर

वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, भागलपुर श्री प्रमोद कुमार यादव द्वारा बबरगंज थाना की छापामारी से जुड़े वायरल विडियो मामले में जांचोपरांत बबरगंज थाना की तत्कालीन थानाध्यक्ष दिव्या कुमारी एवं चालक सिपाही अमित कुमार को कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता तथा विभागीय नियमों के उल्लंघन के आरोप में सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया गया है। वहीं निलंबन अवधि के दौरान दोनों का पदस्थापन मुख्यालय पुलिस केन्द्र भागलपुर निर्धारित किया गया है।