वाराणसी /आशुतोष मिश्रा :वाराणसी।* पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में आज एक भावुक और गरिमामय आयोजन के बीच बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला। *पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल* की अध्यक्षता में स्थानांतरित *अपर पुलिस उपायुक्त डॉ. ईशान सोनी को भावभीनी विदाई* दी गई, वहीं नवागत *अपर पुलिस उपायुक्त सुश्री लिपि नागयाच का जोरदार स्वागत* किया गया।

*डॉ. ईशान सोनी* के कार्यकाल की सराहना करते हुए *पुलिस आयुक्त ने उनके प्रशासनिक कौशल, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण* को अनुकरणीय बताया। उनके नेतृत्व में *अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और साइबर सेल* को मजबूत करने में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुईं।

*अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) शिवहरी मीणा* ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस-जन संबंधों को मजबूत किया और *पीड़ितों को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई।* विदाई के दौरान *माहौल भावुक हो गया,* जहां अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं दूसरी ओर, *नवागत एडीसीपी सुश्री लिपि नागयाच का भव्य स्वागत* किया गया। *पुलिस आयुक्त ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं* और विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व से कमिश्नरेट को नई दिशा और गति मिलेगी।

मीडिया से बातचीत में *लिपि नागयाच* ने स्पष्ट किया कि *उनकी प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को मजबूत करना,* यातायात को सुगम बनाना और *आम जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण* करना होगा। उन्होंने विशेष रूप से *महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नशे के खिलाफ सख्त* अभियान चलाने का संकल्प लिया।

ज्ञात हो कि *लिपि नागयाच इससे पहले कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सख्त और ईमानदार छवि के लिए जानी जाती* रही हैं। उनके आगमन से वाराणसी पुलिस में नई ऊर्जा और तेजी आने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों की उपस्थिति रही।