दीनबंधु राउत / रफ्तार मीडिया संवाददाता जामताड़ा

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक डे के अवसर पर हॉकी जामताड़ा एवं जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हॉकी झारखंड एवं झारखंड राज्य कुश्ती संघ के निर्देश तथा जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर जिले के खिलाड़ियों एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच चित्रांकन, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों में खेल भावना का विकास करना तथा उन्हें खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था।प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 90 छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।समापन समारोह में जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार भैया, हॉकी जामताड़ा के संरक्षक प्रकाश शेखर, जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक दुबे, विजय राय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बजरंगी प्रियरंजन, हॉकी जामताड़ा के सचिव डॉ. भास्कर चांद तथा जिला कुश्ती संघ के सचिव प्रदीप कुमार दुबे उपस्थित रहे। अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में अंशु कुमारी एवं अंकुश चौधरी, भाषण प्रतियोगिता में सुमित यादव और सृष्टि मंडल तथा चित्रांकन प्रतियोगिता में पारी कुमारी, इशिता सेन और सोनल कुमारी ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के सफल संचालन में राहुल सिंह, सूरज कुमार पासवान, विजय तिवारी, मौसम कुमारी, शिल्पा कुमारी एवं सचिन सेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।