दीपचंद्र दीक्षित
नवाबगंज, फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ ने जनजागरण अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के.के. यादव अपनी टीम के साथ नवाबगंज कस्बे पहुंचे और लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी।
कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के संरक्षक अशोक यादव के प्रतिष्ठान पर किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष के.के. यादव ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव और कस्बों में जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे तथा प्रदेश सरकार की नीतियों को जनता के बीच रखेंगे। उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अभी से जुट जाने का आह्वान किया।
संरक्षक अशोक यादव ने कहा कि समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं और आने वाले समय में यह अभियान और व्यापक रूप से चलाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, जिला सचिव रूप सिंह, जिला सचिव ज्ञान सिंह, विधानसभा अध्यक्ष अमृतपुर हरसागर सक्सेना, विधानसभा अध्यक्ष कायमगंज योगेश कुमार, विधानसभा महासचिव अरविंद कुमार पाल, सत्यवीर सिंह सहित समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।