रवि सिन्हा /डुमरी::-डुमरी बस स्टैंड के समीप घर बनाने को लेकर हुए जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट। इसमें दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गए। घटना डुमरी थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि घर बनाने के दौरान 1 इंच जमीन पर ज्यादा मकान बना देने को लेकर दो भाइयों में विवाद शुरू हुआ देखते-देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में ईट पत्थर से एक दूसरे पर हमला कर दिया। जिसमें भोला प्रसाद भगत और बिंदु देवी घायल हो गए। इसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।