अयोध्या में ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर ॐ साईं बिल्डिंग डिजाइनर एंड डेवलपर्स ने शंकरगढ़ बाजार स्थित अपने नए ऑफिस का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।भंडारे से पहले बजरंगबली के चित्र पर माल्यार्पण कर भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रयागराज से कंपनी के मुख्य अतिथि नवीन वर्मा ने फीता काटकर नए ऑफिस का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रो. सूरज वर्मा और कॉन्ट्रैक्टर देवमणि उर्फ मोनू ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।वही कॉन्ट्रैक्टर देवमणि उर्फ मोनू ने बताया कि चौथे बड़े मंगल के शुभ दिन पर कंपनी के नए ऑफिस का उद्घाटन होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी को बड़े मंगलवार की शुभकामनाएं दीं। कंपनी भवन निर्माण और बिल्डिंग डिजाइन से जुड़ी सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराती है।इस अवसर पर दिनेश वर्मा, संजय वर्मा, प्रवेश वर्मा, सूरज वर्मा, शुभम मौर्य, भीमसेन प्रधान, पंकज यादव समेत कई सम्मानित लोग मौजूद रहे। सभी ने नए ऑफिस के लिए शुभकामनाएं दीं और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।