logo

Bihar Election Result 2025: 10 सीटें जहां 1,000 वोट से भी कम अंतर में तय हुई जीत, कई दिग्गजों की सांसें अटकी रहीं

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे जारी हो चुके हैं। इस बार के चुनाव में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है, जबकि महागठबंधन केवल 35 सीटों पर सिमट गया।
लेकिन इस चुनाव का सबसे दिलचस्प पहलू रहा करीबी मुकाबलों वाली सीटों की लंबी लिस्ट, जहां जीत और हार का फैसला 1,000 से भी कम वोटों के अंतर से हुआ। कई सीटों पर तो अंतिम राउंड तक उम्मीदवारों की किस्मत अधर में लटकी रही।

आइए जानते हैं, बिहार की वे 10 सीटें जहां वोट-टू-वोट लड़ाई ने पूरी तस्वीर बदल दी।

1. संदेश सीट: सिर्फ 27 वोटों से JDU की जीत

भोजपुर जिले की संदेश विधानसभा सीट ने इस चुनाव में सबसे कम अंतर का रिकॉर्ड बनाया।

JDU के राधा चरण साह: 80,598 वोट

RJD के दीपु सिंह: 80,571 वोट
सिर्फ 27 वोटों के मामूली फासले पर फैसला हुआ और JDU ने अपनी परंपरागत सीट बचा ली।

2. रामगढ़ सीट: BSP ने BJP को 30 वोटों से हराया

कैमूर जिले की रामगढ़ सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला।

BSP उम्मीदवार सतीश कुमार सिंह यादव: 72,689

BJP के अशोक कुमार सिंह: 72,659
बसपा ने 30 वोट से बीजेपी को बाहर करके सियासी समीकरण बदल दिए।

3. अगिआंव सीट: BJP की 95 वोट से जीत

आरा की अगिआंव सीट पर भी अंतिम क्षण तक कड़ा मुकाबला रहा।

महेश पासवान (BJP): 69,412

शिव प्रकाश रंजन (CPI-ML): 69,317
महेश पासवान ने 95 वोटों के अंतर से सीट बचाई।

4. फारबिसगंज सीट: कांग्रेस 221 वोट से जीती

मनोज विश्वास (कांग्रेस): 1,20,114

विद्या सागर केशरी (BJP): 1,19,893
कांग्रेस उम्मीदवार ने मुश्किल मुकाबला जीतकर 221 वोटों की बढ़त हासिल की।

5. बोधगया सीट: RJD की 881 वोटों से जीत

यहां मुकाबला बेहद करीबी लेकिन हाई-प्रोफाइल रहा।

कुमार सर्वजीत (RJD): 1,00,236

श्यामदेव पासवान (LJP-RV): 99,355
पूर्व मंत्री सर्वजीत ने 881 वोटों से जीत दर्ज की।

6. बख्तियारपुर सीट: LJP (RV) के अरुण कुमार की जीत

अरुण कुमार (LJP-RV): 88,520

अनिरुद्ध कुमार (RJD): 87,539
यहां 981 वोट के फासले पर जीत का फैसला हुआ।

7. नबीनगर सीट: JD(U) के चेतन आनंद 112 वोट से जीते

मशहूर बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद ने बेहद स्लिम मार्जिन से जीत दर्ज की।

चेतन आनंद (JDU): 80,380

आमोद कुमार सिंह (RJD): 80,268

8. चनपटिया सीट: कांग्रेस की जीत, मनीष कश्यप बने ‘किंगमेकर’

यहां मुकाबले का समीकरण जन सुराज के उम्मीदवार ने बदल दिया।

अभिषेक रंजन (कांग्रेस): 87,538

उमाकांत सिंह (BJP): 86,936

मनीष कश्यप (जन सुराज): 37,172
कांग्रेस ने 602 वोटों से जीत दर्ज की, जबकि तीसरे नंबर पर रहे मनीष कश्यप ने वोट बंटवारे में बड़ा रोल निभाया।

9. बलरामपुर सीट: त्रिकोणीय मुकाबले में LJP (RV) की जीत

संगीता देवी (LJP-RV): 80,459

मोहम्मद आदिल हसन (AIMIM): 80,070

महबूब आलम (CPI-ML): 79,141
यहां 389 वोटों की जीत ने तीन-कोने की लड़ाई को और दिलचस्प बनाया।

10. ढाका सीट: RJD ने 178 वोटों से मारी बाजी

फैसल रहमान (RJD): 1,12,727

पवन जायसवाल (BJP): 1,12,549

बिहार विधानसभा 2025: किसे मिली कितनी सीटें?

इलेक्शन कमीशन के अनुसार:

पार्टी/गठबंधनसीटें
BJP89
JDU85
LJP (RV)19
HAM5
राष्ट्रीय लोक मोर्चा4
RJD25
कांग्रेस6
VIP0
लेफ्ट2
अन्य9

मतगणना में कड़ी सुरक्षा, स्ट्रांग रूम वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ खोले गए

मतगणना के दिन स्ट्रांग रूम को प्रत्याशियों और एजेंटों की उपस्थिति में सुरक्षा बलों की निगरानी में खोला गया।
EVM मशीनों को स्पेशल रूट चार्ट के अनुसार कड़ी सुरक्षा में मतगणना केंद्र तक लाया गया और गणना के बाद फिर से सील कर स्ट्रांग रूम में रखा गया।

दो चरणों में हुआ था मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में:

पहला चरण: 6 नवंबर (18 जिलों की 121 सीटें)

दूसरा चरण: 11 नवंबर (20 जिलों की 122 सीटें)

दोनों चरणों में मतदान शांतिपूर्ण और उच्च सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुआ।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS