रिपोर्टर रोहित कुमार/बिजनौर

बिजनौर में सोमवार मौसम का मिजाज अचानक बदल गया।तेज बारिश शुरू हुई, जो लगभग एक घंटे तक जारी रही। इस बारिश से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।बारिश शुरू होने से पहले आसमान में घने काले बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं। तेज बारिश के कारण बिजनौर शहर की कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई। स्कूल से छुट्टी होने के बाद स्कूली छात्र-छात्राएं भी बारिश में भीगते हुए और बारिश का आनंद लेते हुए नजर आए और अपने घर जा रहे हैं