गोवर्धन रजक/धनबाद:जिले के सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) में सांप के काटने के इलाज के लिए 'एंटी-स्नेक वेनम एंटीसीरम' पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि वर्तमान में पूरे जिले में 6,130 एक्टिव वायल स्टॉक में मौजूद हैं, जिससे किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सकता है।किस केंद्र पर कितने वायल उपलब्ध हैं:एसएनएमएमसीएच (SNMMCH): 2,750 वायलबलियापुर सीएचसी: 500 वायलनिरसा सीएचसी: 480 वायलतोपचांची सीएचसी: 450 वायलझरिया (सह जोरापोखर) सीएचसी: 420 वायलसदर अस्पताल: 380 वायलगोविंदपुर सीएचसी: 380 वायलबाघमारा सीएचसी: 300 वायलटुंडी सीएचसी: 40 वायलरामपुर HSC (आयुष्मान आरोग्य मंदिर): 20 वायललोधरिया HSC (आयुष्मान आरोग्य मंदिर): 10 वायलअंधविश्वास से बचें, सीधे अस्पताल आएं:उपायुक्त आदित्य रंजन ने आम जनता से अपील की है कि सांप काटने पर झाड़-फूंक या अंधविश्वास में समय बर्बाद न करें। मरीज को तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं, जहां यह इंजेक्शन पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है। मानसून और गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।