नामकुम:  खरसीदाग ओपी क्षेत्र अंतर्गत लालखटंगा पुल के समीप सोमवार की देर रात हुई सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में अनुराग भुटकुमार 30 वर्ष पिता स्वर्गीय कल्याण भुटकुमार एवं निशित मिंज 25 वर्ष पिता स्वर्गीय रंजन मिंज  शामिल हैं। दोनों नामकुम थाना क्षेत्र के सामलौंग में रहते थे।मंगलवार की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।मिली जानकारी के अनुसार दोनों पल्सर एनएस 160 बाइक (जेएच 01ई डब्ल्यू 7787) से निशित के रिश्तेदार के घर गए थे। वहां से लौटने के क्रम में लालखटंगा पुल के समीप अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी दिया जिससे उनकी बाइक सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई और दोनों सड़क पर गिर गए। गंभीर चोट लगने से दोनों कि मौके पर ही मौत हो गई। अनुराग के परिजनों ने बताया कि रात दस बजे अनुराग ने मां को फोन कर थोड़ी देर में घर लौटने की बात कही थी परंतु नहीं लौटा। दोनो की मौत से पूरे मौहल्ले में मातम है।स्थानीय लोगों ने बताया दोनों व्यवहार कुशल थे।जानकारी मिलने पर पूर्व पार्षद सह भाजपा नेता प्रभुदयाल बडा़ईक व अन्य लोग मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया। देर शाम दोनों का स्थानीय कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया गया।