काजल मित्रा/सालानपुर:कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फाड़ी के चिनाकुड़ी इलाके में अवैध रूप से बालू ढुलाई कर ले जा रहे ट्रैक्टर को पुलिस ने जप्त किया है। चालक फरार है। लोकल लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी के कड़े आदेश के बाद भी कुल्टी थाना क्षेत्र और हीरापुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू ढुलाई जारी है। लोगों ने आरोप लगाया कि सचिन नामक युवक और भालाडिया के कुछ युवक मिलकर नदी से अवैध रूप से बालू ढुलाई कर रहे हैं। भाजपा जिला प्रवक्ता राजेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी प्रकार का सिंडिकेट राज और अवैध कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इन अवैध कारोबारियों पर कड़ा एक्शन लिया जाए।