निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
संवाददाता बृजेश पाण्डेय सिद्धार्थनगर सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन, एवं पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन की उपस्थिति में करौंदा मसिना स्थित सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ शिवर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में देश के बड़े अस्पतालो के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा मरीजों को चिकित्सा परामर्श करने का अवसर मिला शिवर में निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण एवं दवा वितरण किया गया कार्यक्रम में हृदय रोग विशेषज्ञ हड्डी रोग विशेषज्ञ चर्म रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ के साथ ही साथ सामान्य रोग विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने कहा कि यदि एक बार सड़क भी खराब हो तो काम चल जाएगा लेकिन अगर स्वास्थ्य खराब हो तो जीवन ही संकट में पड़ जाता है लोगों का स्वास्थ्य उत्तम हो जिसके क्रम में लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए हमने प्रयास करके मा प्रधानमंत्री एवं मा मुख्यमंत्री जी से अनुरोध करके मेडिकल कॉलेज बनवाया उन्होंने कहा मुझे हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों की चिंता रहती है उनका स्वास्थ्य उत्तम रहे इसके लिए मैं हमेशा प्रयास करके बीच-बीच में एम्स, मेदांता एवं पी जी आई के कुशल डॉक्टरो द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगवाता रहता हूं ताकि अपने क्षेत्र वासियों को जो इलाज दिल्ली के एम्स में मिलता है वही इलाज अपने सिद्धार्थनगर के मरीजों को यहीं पर उपलब्ध कराया जा सके इसके लिए हमने एम्स के डॉक्टर को सिद्धार्थनगर में बुलाया उन्होंने माधव प्रसाद त्रिपाठी के प्राचार्य से कहा इलाज के परीक्षण में जिन मशीनो की कमी है मुझसे कहें मैं उन्हें उपलब्ध कराने का कार्य करूंगा।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने कहा कि सिद्धार्थनगर आकांक्षी जनपद है स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से जनपद वासियों को इसका लाभ होगा। हम लोगों का प्रयास होगा कि आगे भी जनपद में ऐसे ही सिविर आयोजित होते रहे।
इस अवसर एम्स के डॉक्टर जनार्दन डॉ अहमद पूर्व डायरेक्टर शिफा हॉस्पिटल , पूर्व जिला अध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा मंडल अध्यक्ष चिल्हिया रमेश त्रिपाठी, पंकज चौबे सहित हजारों की संख्या में मरीज मौजूद रहे।
Raftaar Media | सच के साथ