जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण के निर्देश के आलोक में आज जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरी ने सदर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय लखौरा का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति, पठन-पाठन की गुणवत्ता, एमडीएम का संचालन और साफ-सफाई को देखा गया। निरीक्षण के समय स्कूल के बच्चे मध्यान भोजन ग्रहण कर रहे थे जिसकी गुणवत्ता की भी जांच की गई।
क्लासरूम में उपस्थित छात्रों से पठन-पाठन की स्थिति की जानकारी ली गई एवं बच्चों से ब्लैक बोर्ड पर प्रश्नों को हल भी कराया गया। डीईओ ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और बेहतर ढंग से शिक्षा ग्रहण करने के लिए मोटिवेट किया।
जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों सहित शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि विद्यालय निरीक्षण के दौरान पठन-पाठन की स्थिति की जांच करते हुए छात्रों को बेहतर ढंग से शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया जाए।