दिनबंधु राउत / जामताड़ा :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कई कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। इसी क्रम में जामताड़ा के बिनोद कुमार क्षत्रिय को नॉर्थ कोलकाता के बेलियाघाटा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। बिनोद कुमार क्षत्रिय ने कहा कि एक छोटे कार्यकर्ता पर पार्टी द्वारा विश्वास जताना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूती दिलाने का कार्य करेंगे। उन्होंने राहुल गांधी, मंत्री डॉ इरफान अंसारी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा तथा पश्चिम बंगाल प्रभारी एहसान अहमद खान के प्रति विशेष धन्यवाद और आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।