रफ्तार मीडिया संवाददाता /पवन गुप्ता।
​खलारी : क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक अनुकरणीय कदम उठाते हुए केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड (जी-903 टोरी-पतरातू रेलवे थर्ड लाइन प्रोजेक्ट) द्वारा एक व्यापक वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। यह पूरा अभियान प्रोजेक्ट मैनेजर सुरेंद्र साहू के कुशल मार्गदर्शन व दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया।​मुख्य ईएचएस (पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा) अधिकारी शाकेत सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत अब तक क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर लगभग 200 फलदार पौधे रोपित किए जा चुके हैं।​खलारी ब्लॉक कार्यालय एवं स्थानीय स्कूल,डकरा/चूरी शिव मंदिर परिसर,​खलारी थाना एवं पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) कार्यालय,​मैक्लुस्कीगंज सरकारी अस्पताल सहित कई स्थानों पौधारोपण किए गए।
​1000 सीड बॉल्स का वितरण एवं छिड़काव
​खलारी, डकरा, चूरी और मैक्लुस्कीगंज क्षेत्र में हरियाली का दायरा तेजी से बढ़ाने के उद्देश्य से कंपनी द्वारा लगभग 1000 सीड बॉल्स (बीज गेंदों) का प्रबंध किया गया। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों तथा आम जनता के बीच सीड बॉल्स का वितरण किया गया, जिससे सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा मिल सके। इसके साथ ही, क्षेत्र की प्रमुख सड़कों के किनारों तथा अन्य उपयुक्त खुले स्थानों पर भी सीड बॉल्स का छिड़काव किया गया, ताकि आने वाले समय में ये प्राकृतिक रूप से अंकुरित होकर पौधों का रूप ले सकें।​इस महत्वपूर्ण पर्यावरण-हितैषी अभियान की सफलता में अंकेत सिंह, राकेश दास एवं केईसी इंटरनेशनल के अन्य स्टाफ सदस्यों ने अपना सक्रिय योगदान दिया। स्थानीय नागरिकों और बुद्धिजीवियों ने कंपनी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सतत विकास और पर्यावरण संतुलन के लिए एक बेहद जरूरी कदम बताया है।