दीपचंद्र दीक्षित ब्यूरो
फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक ने जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनातियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार सिवारा चौकी प्रभारी धीरज कुमार को उनके पद से हटाकर थाना कंम्पिल से संबद्ध कर दिया गया है।
वहीं पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद राठौर को प्रभारी चौकी सिवारा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पुलिस लाइन से उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार को थाना कंम्पिल भेजा गया है।
इसी क्रम में उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह एवं उप निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी को कोतवाली मोहम्मदाबाद में तैनाती दी गई है। जबकि थाना कंम्पिल में तैनात उप निरीक्षक हरीश कुमार का तबादला थाना नवाबगंज कर दिया गया है।
एसपी द्वारा किए गए इन स्थानांतरणों को पुलिस व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।