जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) ने चक्रधरपुर रेल मंडल के कंशबहाल-धारुआडीही सेक्शन (Kansbahal–Dharuadihi Section) में रेलवे लाइन को मजबूत करने और जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (Infrastructure Development) कार्य के लिए 3 जुलाई से 17 नवंबर 2026 तक मेगा ब्लॉक (Mega Block) लेने का फैसला किया है। इस दौरान इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव किया जाएगा।
रेलवे के मुताबिक, करीब साढ़े चार महीने तक चलने वाले इस ब्लॉक के कारण 9 जोड़ी यानी कुल 18 यात्री ट्रेनें प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को रद्द रहेंगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट (Short Terminate) किया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन डायवर्ट रूट (Diverted Route) से होगा।
रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनों में बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस, हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस, राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस, हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस और राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस शामिल हैं।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की लाइव स्टेटस (Live Status), समय और प्लेटफॉर्म की जानकारी NTES App, रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 से जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।