लोकेशन: गिरिडीह/ झारखंड
रफ्तार संवाददाता: मनोज बर्मन की रिपोर्ट
गिरिडीह :शहर के सिहोडीह में स्थित सोनम बैंक्विट हॉल में कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम में गिरिडीह एसडीएम धीरेन्द्र कुमार , एसडीपीओ जीत वाहन उराव और रेड क्रॉस के अध्यक्षऔर रफ्तार मीडिया के नेशनल कोऑर्डिनेटर अरविंद कुमार शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। कारगिल विजय दिवस हर साल की भाती 26 जुलाई को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। पूर्व आर्मी नवीन कांत सिंह ने कहा हमारे सैनिक देश के लिए इसी दिन बलिदान दी। हम लोग 87वा वर्षगांठ कारगिल विजय दिवस आज धूम धाम से मना रहे है। कार्यक्रम में कई स्थानीय लोग और आर्मी के पूर्व रिटायर जवान लोग उपस्थित रहे।