बस्ती जिले के प्राचीन धाम बाबा झारखंडेश्वर नाथ मंदिर में श्रीरामचरितमानस पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन, रक्तदान शिविर भी लगेगा
बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के महरीपुर स्थित प्राचीन धाम बाबा झारखंडेश्वर नाथ मंदिर परिसर में 15फरवरी रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान श्रीरामचरितमानस पाठ, हवन-पूजन, विशाल भंडारा तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं और समाजसेवियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
यहां पर 13 फरवरी को श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ हुआ जिसका समापन 14 फरवरी को हवन एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम हुआ।
वहीं 15 फरवरी को प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
इसके साथ ही सेवा ब्लड बैंक के सहयोग से महादान रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा। रक्तदान शिविर में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक इच्छुक लोग रक्तदान कर सकते हैं। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है और इससे जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है।संरक्षक बब्बू मेंहदी वाले ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में परिवार सहित पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
Raftaar Media | सच के साथ