मोतिहारी। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए रामभक्तों द्वारा दिए गए चंदे के दुरुपयोग के आरोप को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी ने बुधवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।  

जिला अध्यक्ष *ईं० शशिभूषण राय उर्फ गपू राय* के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर चंदे की राशि में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।  

प्रदर्शन में संगठन प्रभारी *शैलेन्द्र कुमार सिंह*, *सत्येन्द्र नाथ तिवारी*, *पप्पू रंजन मिश्रा*, *किरण कुमारी*, *मदन प्रसाद*, *अजहर अंसारी*, *ब्रजेन्द्र तिवारी*, *रमेश सहनी*, *विश्वनाथ चौरसिया*, *रमेश श्रीवास्तव*, *रोमा खान*, *नेयाज खान*, *शशिभूषण कुमार*, *रामप्रवेश तिवारी* सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।  

जिलाध्यक्ष शशिभूषण राय ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े चंदे के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।