दिनेश कुमार रजक/रफ्तार मीडिया संवाददाता/मिहिजाम

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मिहिजाम थाना पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर फ्लैग मार्च निकाला। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर के संवेदनशील इलाकों, बाजार और ताजिया मार्गों का भ्रमण किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस जवानों ने आम लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। पुलिस ने दुकानदारों, मोहल्ला समितियों और ताजिया कमेटियों के सदस्यों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए। प्रशासन का कहना है कि पर्व के दौरान शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। उनका कहना है कि फ्लैग मार्च से लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। मिहिजाम पुलिस ने कहा कि मुहर्रम तक क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और लगातार गश्त जारी रहेगी ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।