दिनेश कुमार रजक/चित्तरंजन: भारतीय जनता पार्टी मंडल-5 की एक अहम बैठक सोमवार, 19 मई को संध्या 6:00 बजे फतेहपुर बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मंडल कार्यकारिणी के सदस्यों, संघ परिवार, कर्मचारी संघ परिवार तथा पार्टी के सभी सदस्यों ने भाग लिया। भाजपा कन्वेनर मंडल-5 के सदस्यों ने बताया कि यह बैठक क्षेत्र में सुनियोजित विकास के मुद्दों पर केंद्रित रही। बैठक के दौरान क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं, विकास योजनाओं की प्रगति और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। सदस्यों ने स्थानीय स्तर पर चल रहे कार्यों की समीक्षा कर विकास को गति देने के लिए सुझाव दिए। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया। मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना पार्टी की प्राथमिकता है। इसके लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। सभी सदस्यों ने विकास कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर सहमति जताई। वहीं इस दौरान भाजपा नेता शंकर तिवारी ने चित्तरंजन में ठेकेदारों द्वारा की जा रही मनमानी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि चित्तरंजन में ठेकेदार मनमाना कार्य कर रहे हैं। प्राइवेट कर्मचारियों को पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा है और वेतन में कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला वर्षों से चला आ रहा है। इसकी जांच कर दोषी ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही ठेकेदारों ने कर्मचारियों का जितना पैसा नहीं दिया है, वह उन्हें वापस कराया जाए।