बेरमो/बोकारो /मिथलेश कुमार /रफ़्तार संवाददाता
अधिवक्ता संघ बेरमो तेनुघाट के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा और महासचिव वकील प्रसाद महतो ने बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा से बोकारो जिला कार्यालय में अधिवक्ता संघ के भवन निर्माण के लिये जमीन आवंटन के अनापति प्रमाण पत्र के लिये मिले। वहीं श्री मिश्रा एवं श्री महतो ने बताया की उपायुक्त महोदय से बात हुआ की जल्द ही जमीन आवंटन के लिये कार्रवाई की जायेगी। वही श्री महतो ने बताया की जिला में जो अधिवताओ के लिये भवन निर्माण का कार्य किया जा रहा हैं वहीं संवेदक को तेनुघाट में भी काम करना है संवेदक का कहना है की जल्द जमीन उपलब्ध कराये की दोनों जगहों का काम शुरू किया जा सके। वहीं मालूम हो की तेनुघाट में जितने भी जमीन है वे तेनुघाट जल संसाधन विभाग का है इस लिये कोई भी काम करने से पहले जल संसाधन विभाग की अनापति प्रमाण पत्र लेना पड़ता है।