गिरिडीह /झारखंड: मनोज बर्मन:  : शनिवार को गिरिडीह सदर प्रखंड अंतर्गत तेलोडीह पंचायत सचिवालय में स्कूल रुआर 2026 के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया शब्बीर आलम ने की। इस अवसर पर पंचायत के जनप्रतिनिधि, शिक्षक, समाजसेवी, जिम्मेदार गणमान्य व्यक्ति एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे, वहीं पिरामल फाउंडेशन से निशा यादव और प्रियम जी की भी विशेष सहभागिता रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उन बच्चों पर चर्चा की गई जो किसी कारणवश स्कूल नहीं जा रहे हैं, तथा सभी ने मिलकर ऐसे बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया और पंचायत को ड्रॉपआउट फ्री बनाने की शपथ ली। कार्यक्रम के उपरांत मुखिया शब्बीर आलम, निशा यादव एवं प्रियम ने पंचायत क्षेत्र का दौरा कर बच्चों के घरों तक पहुंचकर उनके अभिभावकों से बातचीत की और बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील करते हुए शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया।