दुमका:दुमका जिला अंतर्गत मसलिया प्रखंड के निवासियों के लिए आज का दिन विकास कार्यों की नई सौगात लेकर आया। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक बसंत सोरेन ने मसलिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और स्थानीय विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं और बुनियादी ढांचा कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।विधायक बसंत सोरेन ने अपने निर्धारित कार्यक्रमों के तहत क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और जनसुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया।जहाँ आमदहा से पहाड़गोड़ा राय टोला तक सड़क परियोजनाओं को मिली रफ्तार जहाँ विधायक नवनिर्मित पथ का उद्घाटन किया गया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा, श्यामपुर से मैसामुगर तक REO सड़क के निर्माण कार्य का भी उद्घाटन संपन्न हुआ।वही दलाही हटिया परिसर में ट्राइबल मल्टीपरपस मार्केटिंग सेंटर भवन के निर्माण हेतु शिलान्यास किया गया, जो क्षेत्र में सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा।मसलिया प्रखंड परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्थानीय निवासियों की समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मसलिया प्रखंड का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और आने वाले समय में क्षेत्र को और भी कई बड़ी परियोजनाएं मिलेंगी।
इन विकास कार्यों के धरातल पर उतरने से न केवल स्थानीय लोगों के लिए सुगम यातायात सुनिश्चित होगा, बल्कि सुदूरवर्ती गांवों में भी बुनियादी सुविधाओं का दायरा बढ़ेगा, जिससे क्षेत्र की खुशहाली में नई गति आएगी।