सौरभ राय/ रफ्तार मीडिया
रांची: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर स्थित प्रतिष्ठित जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को आयोजित की गई देव स्नान महोत्सव में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आलोक कुमार दूबे ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा का दर्शन पूजन किया। इस दौरान उन्होंने देवस्नान महोत्सव एवं शाही स्नान अनुष्ठान में भाग लेकर झारखंड की सुख समृद्धि, अमन चैन, सामाजिक सौहार्द और निरंतर विकास के लिए विशेष प्रार्थना की।
मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान नेताओं ने आरती में भी भाग लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे और पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
*15 दिनों के एकांतवास के बाद भगवान जगन्नाथ देंगे भक्तों को दर्शन*
वहीं,आलोक कुमार दूबे ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की परंपरा भारतीय संस्कृति, आस्था और लोककल्याण की प्रतीक है। उन्होंने बताया कि शाही स्नान के उपरांत भगवान जगन्नाथ 15 दिनों के लिए एकांतवास में चले जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार स्नान के बाद भगवान अस्वस्थ हो जाते हैं और इस अवधि में विश्राम करते हैं। इसके बाद रथ यात्रा के माध्यम से भक्तों को पुनः दर्शन देते हैं।उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की यह लीला मानव जीवन को गहरा आध्यात्मिक संदेश देती है। जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को सुख-दुख, संघर्ष और अनेक परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में धैर्य, संयम, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलना ही जीवन का वास्तविक धर्म है।
*श्रृद्धालुओं की भीड़ उमड़ी*
रथ यात्रा से पूर्व आयोजित हुई देव स्नान महोत्सव में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जगन्नाथ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। इस आलोक कुमार दूबे ने कहा कि उन्होंने भगवान जगन्नाथ से राज्य में शांति, सामाजिक सद्भाव, खुशहाली और निरंतर विकास की कामना की है। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान का आशीर्वाद झारखंड को प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ाता रहेगा।इस अवसर पर गौतम उपाध्याय, संजीत यादव, अभिषेक साहू एवं मेंहुल दूबे मौजूद रहे।