राजु मंडल /रफ्तार मीडिया सवाददाता/ गांडेय

अहिल्यापुर थाना के समीप बुधवार को क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी लेकर 'प्रभादित्या हीरो शोरूम' का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह एसडीपीओ जीतवाहन उरांव उपस्थित रहे, जिन्होंने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।
​इस दौरान एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने कहा कि अहिल्यापुर थाना के बगल में इस नए शोरूम के खुलने से अब स्थानीय क्षेत्र के लोगों को हीरो कंपनी की बाइक और उससे जुड़ी सभी सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में आसानी से मिल सकेंगी, जिससे उन्हें जिला मुख्यालय या अन्य दूरदराज जगहों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
​समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक ने कहा कि इस ग्रामीण व अर्ध-शहरी क्षेत्र में हीरो शोरूम के खुलने से स्थानीय लोगों को आवागमन के साधनों को जुटाने में काफी सहूलियत होगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर प्रो. अरुण कुमार हाजरा, अहिल्यापुर थाना प्रभारी एनुल हक खान, कृष्णनंदन अग्रवाल,ज्ञान रंजन सिन्हा, शोरूम संचालक कुमार सत्यवर्त, रंजीत सिन्हा, दिलीप सिन्हा, देवी शरण सिन्हा, तुषार, आयुष सिन्हा, मधु सिन्हा, पूनम सिन्हा, मान्यता, अमृतांश सिन्हा सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग व ग्रामीण उपस्थित रहे।