रफ्तार मीडिया संवाददाता पवन गुप्ता
खलारी : क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज खलारी पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया। खलारी डीएसपी आर. एन. चौधरी और खलारी थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा के नेतृत्व में सैट (SAT) बल के जवानों के साथ क्षेत्र के प्रमुख व्यावसायिक और व्यस्त इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया।पुलिस की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए क्षेत्र के तीन प्रमुख बाजारों राय ,डकरा,और केडी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया का सघन दौरा किया:
यातायात व्यवस्था को कराया दुरुस्त
मार्च के दौरान अधिकारियों ने सड़कों और बाजारों में लगने वाले जाम की समस्या को गंभीरता से लिया। डीएसपी आर. एन. चौधरी और थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा ने खुद खड़े होकर सड़कों पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को हटवाया और दुकानदारों को सड़क अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। पुलिस ने साफ संदेश दिया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और सड़कों पर अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर
यातायात को सुचारू बनाने के साथ-साथ इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बनाना और आपराधिक तत्वों में खौफ पैदा करना था। पुलिस बल ने स्थानीय गतिविधियों का जायजा लिया और संदिग्धों पर नजर रखी।डीएसपी आर. एन. चौधरी ने कहा क्षेत्र की जनता की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। किसी भी हाल में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है और शरारती तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।"