आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुदेश महतो जी की बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के साथ नई दिल्ली स्थित बिहार भवन में आत्मीय मुलाकात हुई। साथ में पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह गिरिडीह सांसद श्री चंद्रप्रकाश चौधरी जी भी थे। माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई। विदित हो कि एनडीए की उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होने सभी नेता नई दिल्ली पहुंचे हुए थे।