सहरसा:महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सहरसा। सदर थाना परिसर में शनिवार को सदर एसडीओ और सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें लगभग सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि सहित आम लोग शरीक हुए। जहां महाशिवरात्रि को लेकर जिला के स्वर्णिम इतिहास की चर्चा की गई।अब तक हर पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में संपन्न होने की जानकारी दी गई। साथ ही उम्मीद की गई की महाशिवरात्रि सहित अन्य आने वाला पर्व भी शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा।
सदर एसडीओ श्रेयांश तिवारी ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें कई निर्देश निर्गत किए गए थे। विभिन्न चौक चौराहा पर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति होगी। संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि चूंकि शिवरात्रि में शिव की बारात निकलती है। जिसमें महिलाएं भी काफी संख्या में शामिल होती है। ऐसे में चेन स्केचिंग को लेकर सतर्कता बरती गई है। सादे लिबास में पुलिस पदाधिकारी बारात के साथ चलेंगे। साथ ही पुलिस वर्दी में भी पुलिस जवान मौजूद रहेंगे।
सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि जिला सहित शहरी इलाके में पुलिस गश्ती तेज कर दी गई है। हर अपराधिक गतिविधि और संवेदनशील स्थलों पर नजर रखी जा रही है। जिला का इतिहास स्वर्णिम रहा है। आगे भी उम्मीद की जा रही है। यह जारी रहेगा।
मौके पर सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार, सदर इंस्पेक्टर सहित सदर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।
Raftaar Media | सच के साथ