ओम प्रकाश तिवारी
*मोतिहारी।* पूर्वी चंपारण जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि ढाका प्रखंड के ग्राम खारूही, पंचायत जटवलिया में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से रखे गए उर्वरक को जब्त किया गया है।
गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी के दौरान एक घर परिसर से *57 बोरा यूरिया, 5 बैग DAP तथा 5 बैग 14:28* उर्वरक बरामद किया गया। जांच में पाया गया कि भंडारण बिना किसी वैध लाइसेंस के किया जा रहा था।
कृषि विभाग की टीम ने सभी उर्वरक को तत्काल जब्त कर लिया। इस मामले में कुंडवा चैनपुर थाने में संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिले में खाद की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।