बेरमो/बोकारो
मिथलेश कुमार
रफ़्तार संवाददाता
बेरमो अनुमंडल स्थित पेटरवार थाना क्षेत्र के तेनुघाट–पेटरवार मुख्य मार्ग में आई हॉस्पिटल के समीप सोमवार को एक सड़क हादसे में पवन मुण्डा (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। वह पेटरवार के खत्री मोहल्ला निवासी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पवन मुण्डा खुटा बाबा से लौट रहे थे। इसी दौरान आई हॉस्पिटल के पास उनका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर (माथे) में गंभीर चोट लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सा पदाधिकारी कुंदन राज ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया।