मोहर्रम, रफ्तार मीडिया। रिपोर्ट: ओमप्रकाश तिवारी*  
एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर मोहर्रम पर डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई जारी है। नगर, बंजरिया के बाद अब पिपरा कोठी पुलिस ने कार्रवाई की है। पिपरा कोठी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने पिपरा कोठी थाना क्षेत्र से 24 डीजे साउंड एवं 6 एम्प्लीफायर को जब्त किया गया।

संचालक के साथ बजवाने वालों से बाउंड डाउन कराया गया। साथ ही लोगों को हिदायत दी गई कि किसी भी हाल में डीजे नहीं बजेगा। अगर कोई डीजे बजाते पकड़ा गया तो कड़ी कार्रवाई होगी। जिले में लगातार हो रहे डीजे जब्ती से हड़कंप मचा हुआ है