पिपरा कोठी/चकिया, पूर्वी चम्पारण में NFCSF, नई दिल्ली की टीम ने कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) का भ्रमण किया। टीम ने गन्ना उत्पादन, खेती की स्थिति और कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
KVK के वैज्ञानिकों से संवाद में प्राकृतिक खेती, जैविक उर्वरक, कीट प्रबंधन और कम लागत में उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की गई। टीम ने स्थानीय किसानों के गन्ना खेतों का भी भ्रमण किया और उत्पादन, सिंचाई व्यवस्था, बीज उपलब्धता, लागत, विपणन और अन्य समस्याओं पर जानकारी प्राप्त की।
NFCSF टीम द्वारा प्राप्त सूचनाओं और आंकड़ों का विश्लेषण कर चकिया क्षेत्र में चीनी मिल स्थापना की संभावनाओं और आवश्यकताओं पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।