राजु मंडल रफ्तार मीडिया गांडेय।
गांडेय : आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 को शत-प्रतिशत सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांडेय में विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के छह क्लस्टरों—मांडरो, देवनडीह, फुलची, पांदरी, तराटांड़ और महेशमरवा—की सैकड़ों सहियाओं और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रभार चिकित्सा प्रभारी डॉ. मोनिका गाड़ी की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण में अभियान के सफल संचालन हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए,
सहियाओं को निर्देश दिए गए कि वे माइक्रोप्लान के अनुसार हर घर तक पहुँचें।
पोलियो खुराक से छूटे हुए बच्चों की पहचान करना और उन्हें अनिवार्य रूप से दवा पिलाना।
अभियान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी सहियाओं और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच बेहतर आपसी समन्वय पर जोर दिया गया।
प्रभार चिकित्सा डॉ. मोनिका गाड़ी ने कहा कि पोलियो उन्मूलन एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है और सहियाएं इसकी सबसे मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने सभी को पूरी तत्परता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मोहन प्रसाद ने स्पष्ट किया कि गांडेय प्रखंड में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना ही प्राथमिकता है। वहीं, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर अजय सिन्हा ने जोर देते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर सहियाओं द्वारा किए गए प्रयासों से ही पोलियो उन्मूलन का लक्ष्य मजबूत होगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों और सहियाओं ने आगामी 28 से 30 जून तक चलने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।
मोके पर बी़डीएम हीरालाल वर्मा, बीटीटी रविन्द्र कुमार, एमपीडब्ल्यू हीरालाल टुडू, सहिया साथी देवंति देवी, यशोदा देवी, पूनम देवी, चुंद्रिका देवी सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे।