सौरभ राय/रफ्तार मीडिया

रांची: झारखंड के यूवाओ के बीच आक्रोश देखा जा रहा है राजधानी रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम स्थित अभ्यर्थियों का जमावड़ा लग चुका है सत्याग्रह जारी है कारण जेपीएससी द्वारा ली गई पीटी परीक्षा में कथित अनियमितता। जेपीएससी विवाद को लेकर राज्य की मुख्य विपक्षी दल भाजपा भी युवाओं के विरोध प्रदर्शन का साथ देते नजर आ रही है इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने झारखंड सरकार से जेपीएससी के तीनों सदस्यों को बर्खास्त करते हुए उनपर मुकदमा दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजने की मांग की है। उन्होंने साथ ही इस पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग को दुहराया है।

जेपीएससी अध्यक्ष की इस्तीफा लेकिन तीन सदस्यों की भी इस्तीफा अनिवार्य है- आदित्य साहू

जेपीएससी के पीटी परीक्षा विवाद में सीआईडी जांच के बीच तत्कालीन अध्यक्ष द्वारा दिए गए इस्तीफे के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने तंज कसते हुए कहा कि जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया लेकिन आयोग तीनों सदस्य अभी भी अपने पद पर बने हुए हैं। जब तक ये सदस्य अपने पद पर बने रहेंगे तब तक इस महाघोटाले की निष्पक्ष जांच की कल्पना भी बेमानी है।

राज्य द्वारा अब तक जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष पर क्यों कार्रवाई नहीं की गई- भाजपा

आदित्य साहू ने झारखंड सरकार के कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जेपीएससी सहित सभी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी मामले में राज्य सरकार की मंशा प्रारंभ से ही ठीक नहीं है। छात्रों को न्याय देने की बजाय भ्रष्टाचार से जुड़े इन सभी मामलों की लीपापोती कैसे की जा सके, झारखंड सरकार केवल इस प्रपंच में ही लगी हुई है।जेपीएससी मामले में अध्यक्ष एल ख्यांगते ने इस्तीफा दिया लेकिन राज्य सरकार के स्तर से उनपर क्या कार्रवाई हुई, उन पर मुकदमा क्यों नहीं दर्ज हुआ, उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई ? तत्कालीन अध्यक्ष की गिरफ्तारी सहित तीनों सदस्यों की बर्खास्तगी एवं उनकी गिरफ्तारी भी तत्काल सुनिश्चित हो।  

संसद में प्रदेश भाजपा के सांसदों द्वारा एक घंटे का मौन उपवास रख झारखंड सरकार का विरोध किया जाएगा- आदित्य साहू

युवाओं के समर्थन में भाजपा फ्रंटफुट पर आ चुकी हैं दरअसल लोकसभा में मॉनसून सत्र जारी है इस दौरान संसद भवन परिसर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में झारखंड भाजपा के सांसदों द्वारा बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। आदित्य साहू ने बताया कि राज्य के युवाओं के साथ भाजपा खड़ी है इसलिए संसद से सड़क तक राज्य सरकार के विरुद्ध संघर्ष किया जा रहा है और कल संसद भवन परिसर में एक घंटे का मौन उपवास रखकर झारखंड सरकार के विरोध में आवाज बुलंद किया जाएगा। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में चल रही झारखंड  सरकार में पिछले 6 वर्षों के सभी भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी ही होगी।