नामकुम संवाददाता
रविवार को खिजरी के पूर्व विधायक स्व उमराव साधो कुजूर की 45वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नामकुम सदाबहार चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया l उमराव साधो कुजूर मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा अयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत रूढ़िवादी परंपरा के अनुसार खिजरी के पाहन लोंदई पाहन के द्वारा पारंपरिक विधि से पूजा पाठ करके प्रारंभ किया गया l इसके बाद सदाबहार चौक स्थित स्वर्गीय उमराव साधो कुजूर की प्रतिमा पर उनकी धर्मपत्नी तुलसी कुजूर के द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम के शुभारंभ की गई l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजय सेठ ने कहा कि उनका सौभाग्य था कि वह अपनी युवावस्था में खिजरी के विधायक स्व उमराव साधो कुजूर जी को देख पाए थे l उन्होंने कहा कि वे सिर्फ देखे ही नहीं थे बल्कि उनके काम को भी देखा था और आज अगर समाज उनको 45 साल के बाद भी याद कर रहा है तो यह उस व्यक्ति की समाज के प्रति लोगों का प्यार है और यह प्यार उस व्यक्ति की व्यक्तित्व को दर्शाता है।उन्होंने यह भी कहा कि आज समाज में बहुत कम ऐसे लोग हैं जो वास्तव में समाज के लिए काम करते हैं ऐसे गिने चुने लोगों की सूची में स्व उमराव साधो कुजूर का भी नाम हैं l उनकी शिक्षा के प्रति काम और लोगों के प्रति जो सेवा का भाव था,इस सेवा भाव के कारण आज लोग उन्हें याद करते हैं वे सदैव लोगों के सुख दुःख में खड़े रहते थे समाज के लिए उनके द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर अगर हम चले तो यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर सभा को कार्यक्रम की संयोजिका आरती कुजूर,भाजपा जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन,स्व उमराव साधो कुजूर के सहयोगी रहे कमल दास गोस्वामी, लाल काली शरण नाथ शाहदेव, राज किशोर महतो, प्रमोद सिंह, अशोक मुंडा, मंडल अध्यक्ष समीर राय, अंजलि लकड़ा, अनिरुद्ध पाण्डेय, गोपाल चौधरी,संजय शर्मा,संतोष झा, ने संबोधित कियाl सभा की अध्यक्षता उमराव साधो कुजूर मेमोरियल ट्रस्ट की सचिव श्वेता केरकेट्टा और संचालन खिजरी के उप मुखिया सुजीत सिन्हा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ अजेश कुमार ने किया। मौके पर नामकुम, अनगडा, राँची आदि जगहों से गणमान्य लोग उपस्थित थे।