आज दिनांक 14.04.2026 को गाँधी आश्रम बंजरिया पंडाल, मोतिहारी में डॉ॰ भीमराव अंबेडकर जी के 136वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में ई॰ शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय, अध्यक्ष, जिला काँग्रेस कमिटी, पूर्वी चम्पारण की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, नागरिकों, काँग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा डॉ० भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी गई।
श्री राय ने बताया कि आज का दिन अपने आप में बेहद खास है क्योंकि आज के दिन ही भारतीय संविधान के वास्तुकार डॉ॰ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती है। उन्होंने समाज के पिछले पंक्ति में खड़े समाज दलित, शोषित पिछड़े समाज के उत्थान, समानता, स्वतंत्रता, बन्धुत्व और न्याय पर आधारित संविधान की नींव रखी थी। अंबेडकर जयन्ती केवल एक राष्ट्रीय अवकाश नहीं, यह देश के उस वीर पुत्र को सलाम करने का दिन है जिन्होंने इस देश की काया पलट कर रख दी।
श्री राय ने कहा, "जिस भारत का सपना बाबा साहब ने देखा था, आईए हम सब मिलकर उस सपने को साकार करने की शपथ लें।" उन्होंने कहा, "जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता हासिल नहीं कर लेते, कानून आपको जो भी स्वतंत्रता देता है वह आपके किसी काम की नहीं है।" उन्होंने देश के लोगों एवं उर्जावान काँग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा, "शिक्षित बनो, संगठित रहो और समता मूलक समाज के लिए संघर्ष करते रहो।"
उन्होंने आह्वान किया कि डॉ॰ अंबेडकर जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके विचार समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि डॉ॰ अंबेडकर जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता, भाईचारा, न्याय को बढ़ावा देंगे।
उपरोक्त कार्यक्रम में श्री श्याम बिहार प्रसाद, पूर्व राज्य मंत्री, बिहार सरकार, संगठन प्रभारी शैलेन्द्र सिंह, प्रो0 विजय शंकर पाण्डेय, ओसैदुर्र रहमान उर्फ रोमा खान, श्री पप्पू रंजन मिश्र, श्री जयचंद प्र॰ यादव, श्री रमेश कु॰ श्रीवास्तव, राज कुमार सिंह, श्री दिग्विजय सिंह, ऋषि सिंह, श्रीमति मुन्नी देवी, श्रीमति किरण कुशवाहा, जग्गाराम शास्त्री, रंजीत पाण्डेय, श्री देवेश कान्त त्रिपाठी, विनय सिंह, अजय झा, विश्वनाथ प्र॰ चौरसिया, ब्रजेन्द्र तिवारी, महेन्द्र पाठक, राहुल शर्मा, डॉ॰ आदर्श आनन्द, रंजन शर्मा, मो॰ अनवर आलम, मो॰ नेयाज अहमद खां, मोद नारायण कुँवर, उमाशंकर प्रसाद, निरज तिवारी, सत्येन्द्र राय, हरि किशोर पटेल, मदन प्रसाद, मो॰ मोख्तार आलम, मो॰ अजहर हुसैन, डॉ॰ अफरोज आलम, पिन्टू श्रीवास्तव, सत्येन्द्र कुमार मिश्रा, धनन्जय तिवारी, रविन्द्र नाथ तिवारी, रामबाबू सिंह, मो॰ एकराम, राम प्रवेश तिवारी, आविद हुसैन, रमेन्द्र प्रसाद, शैलेश ठाकुर, गुड्डू कु0 सिंह, चुमन जयसवाल, मनिष तिवारी, प्रिंस मिश्रा सहित अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित थे और अपने विचार रखे।