हुगली/ प्रचार के दौरान कोई रोटी बना रहा है, कोई राजमिस्त्री के साथ मसाला मिलाकर मदद कर रहा है, कोई खड़ काट रहा है तो कोई रसोई में जाकर दाल बना रहा है। कहीं क्रिकेट-फुटबॉल का खेल भी चल रहा है। इसी बीच एक अलग ही तस्वीर सामने आई, जब सप्तग्राम से बीजेपी उम्मीदवार स्वराज घोष को रसगुल्ला बनाते हुए देखा गया। उन्हें जलेबी बनाते हुए भी देखा गया। इस दौरान स्वराज घोष ने मुस्कुराते हुए कहा कि 4 तारीख को सबको रसगुल्ला खिलाऊंगा, यहां तक कि विरोधियों को भी रसगुल्ला खिलाऊंगा।‌रसगुल्ला बनाने को लेकर उन्होंने कहा, मैं घोष का बेटा हूं, इसलिए दूध और छेना से मेरा बचपन से ही गहरा रिश्ता है। अभी पेशे की व्यस्तता के कारण इन कामों को उतना कर नहीं पाता, लेकिन इन्हें भूला भी नहीं हूं। गर्म रसगुल्ला खाना बहुत ही अच्छा लगता है।‌बीजेपी उम्मीदवार स्वराज घोष इन दिनों विभिन्न पंचायतों में जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। लोगों का आशीर्वाद जिस तरह से उन्हें मिल रहा है, उससे वह पूरी तरह आश्वस्त हैं कि इस बार 100 प्रतिशत जीत उनकी ही होगी।‌ इसी क्रम में उन्होंने बांसबेड़िया के त्रिवेणी कालीतला इलाके में भी चुनाव प्रचार किया और लोगों से समर्थन मांगा।