आजम /अयोध्या:राजकीय डॉ. बृज किशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, अयोध्या में वार्षिक उत्सव बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज की वार्षिक पत्रिका ‘स्पेक्ट्रम’ का विधिवत विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डायरेक्टर होम्योपैथिक डॉ. प्रमोद कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी ट्रैफिक ए पी सिंह एवं आर्टिस्ट मुनि रमन जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार सिंह ने की। वही इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर आये डॉ. प्रमोद कुमार सिंह कहा की ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा होम्योपैथी के महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि मुनि रमन जी ने कार्यक्रम में सभी को अपने प्रेरणादाई शब्दों एवं गीत से मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने सभी अतिथियों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वार्षिक उत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षण स्टाफ, चिकित्सालय स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों को भी शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ विकास मिश्रा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।