राजु मंडल /रफ्तार मीडिया /गांडेय
गांडेय थाना पुलिस ने एक पुराने मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गांडेय थाना क्षेत्र के कर्माटांड निवासी सुबल महतो (पिता स्व. मनी महतो) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सुबल महतो के खिलाफ वर्ष 2016-17 का एक मामला दर्ज था, जिसमें वह लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आलोक में गांडेय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेजा जा रहा है।