राजु मंडल /रफ्तार मीडिया /सवाददाता गांडेय।

​गांडेय में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गांडेय पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। इसी कड़ी में गुरुवार को प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।

*​ड्रोन से की गई निगरानी और रिहर्सल*

पुलिस प्रशासन ने ड्रोन कैमरे की मदद से गांडेय बाजार और विभिन्न अखाड़ा व ताजिया जुलूस मार्गों की सघन निगरानी की। प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए इन संवेदनशील स्थानों पर रिहर्सल किया, ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके और भीड़ पर बेहतर नियंत्रण रखा जा सके।

*​शांति का संदेश देने के लिए निकाला फ्लैग मार्च*

सुरक्षा के प्रति आम लोगों में विश्वास जगाने और शांति का संदेश देने के लिए गांडेय थाना परिसर से ब्लॉक के मुख्य द्वार तक एक भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

*​सरकार की गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश*

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम का आयोजन पूरी तरह से सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप ही किया जाना चाहिए। सभी समुदाय के लोगों से मिलजुल कर और शांति बनाए रखते हुए पर्व मनाने का आग्रह किया गया।
ईस दौरान गांडेय अंचलाधिकारी ओम प्रकाश बड़ाइक, बीडीओ निशात अंजुम, थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी, गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक, हाजी उस्मान अंसारी, रितेश पाठक और नंदकिशोर राय समेत क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।