दीपचंद्र दीक्षित संवाददाता
नवाबगंज फर्रुखाबाद। थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव उम्मरपुर त्योरी निवासी गिरिजा देवी पत्नी पेशकार 7 जून की सुबह लगभग पौने छह बजे अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। तभी गांव के ही निवासी रामकुमार की पुत्री राजरानी व ओमवीर की पुत्री सोनी ने आकर घर के बाहर बैठने के लिए रखा लठ्ठा उठाकर फेंक दिया। बैठने के लट्ठे को फेंकने का विरोध करने पर राजरानी व सोनी व उनके परिजनों ने गाली गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर गिरिजा देवी को मारपीट करने लगे। गिरिजा देवी को बचाने आए पुत्र अनिल कुमार, सुनील कुमार, रतीराम, अंकित कुमार व शिवानी पुत्री अनिल, राधा पुत्री अनिल, रजत पुत्र अनिल, विमला पुत्री पेशकार को भी लाठी डंडों से मारपीट की। लाठी डंडे से हुई मारपीट में गिरजा देवी पत्नी पेशकार, अनिल कुमार, अंकित कुमार, शिवानी,विमला देवी, सुनील कुमार, रतीराम, राधा घायल हो गई थी। हमलावर जाति सूचक गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायल गिरिजा देवी पत्नी पेशकार की तहरीर पर राजरानी पुत्री रामकुमार, सोनी पुत्री ओमवीर, ओमवीर राजपूत, रजनेश, रामवीर, श्यामवीर, साधना पत्नी ओमवीर, गौरव, अनमोल, अंकित, मोहिनी पुत्री रजनेश के खिलाफ मारपीट करने व दलित उत्पीड़न की धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।