logo

प्रधानमंत्री ने पीएम ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत चंडीगढ़ के लिए 25 इलेक्ट्रिक बसों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई

 

चंडीगढ़/रवीन्द्र कुमार: भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुवाहाटी से पीएम ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत चंडीगढ़ शहर के लिए 25 इलेक्ट्रिक बसों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई । इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक  गुलाब चंद कटारिया की गरिमामयी उपस्थिति रही । कार्यक्रम में  सौरभ जोशी, महापौर, यूटी चंडीगढ़ एच. राजेश प्रसाद, मुख्य सचिव, यूटी चंडीगढ़ मंदीप सिंह बराड़, गृह सचिव  दीप्रवा लकड़ा, सचिव परिवहन तथा  प्रधुमन सिंह, निदेशक परिवहन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे ।
    भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा पीएम ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत चंडीगढ़ शहर के लिए 428 बसों को स्वीकृति प्रदान की गई 
है । प्रथम चरण में 100 बसों हेतु आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अंतर्गत कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड द्वारा ई-टेंडर आमंत्रित किए गए थे । इसके अनुसार न्यूनतम दरदाता ऑपरेटर के साथ चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा ₹61.80 प्रति किलोमीटर की दर से अनुबंध किया गया है । हायरिंग मॉडल के अंतर्गत बसों की खरीद, रखरखाव एवं संचालन ऑपरेटर द्वारा किया जाता है, जबकि विभाग द्वारा किराया राजस्व एकत्रित किया जाता है ।
     चंडीगढ़ प्रशासन हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयासरत है। वर्तमान में शहर में 80 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं तथा आज हरी झंडी दिखाई गई 25 बसों के जुड़ने से कुल 105 इलेक्ट्रिक बसें संचालन में आ जाएंगी। शेष 75 बसों की आपूर्ति के पश्चात अप्रैल/मई 2026 तक कुल 180 इलेक्ट्रिक बसें संचालित होंगी।
    नई शामिल की गई 12 मीटर लो-फ्लोर वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें एक बार चार्ज करने पर 224 किलोमीटर तक चलने में सक्षम हैं । प्रमुख विशेषताओं में 400 मिमी लो-फ्लोर डिज़ाइन (वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों एवं महिलाओं के लिए सुगम चढ़ाई-उतराई), दिव्यांगजनों के लिए पावर-ऑपरेटेड रैंप एवं इलेक्ट्रॉनिक नीलिंग मैकेनिज्म, 36 यात्री + चालक बैठने की क्षमता तथा व्हीलचेयर स्पेस सहित 20 यात्रियों की खड़े होकर यात्रा की सुविधा, आगे और पीछे एयर सस्पेंशन, आगे डिस्क ब्रेक, आगे/बगल/पीछे यात्री सूचना डिस्प्ले तथा वॉइस-एनेबल्ड अगला स्टॉप घोषणा प्रणाली शामिल हैं।
     सुरक्षा एवं निगरानी के लिए बसों में दोनों दरवाजों पर पीपल-काउंटिंग कैमरे, 5 सीसीटीवी कैमरे (यात्री क्षेत्र, चालक व्यवहार, रिवर्स एवं डैशबोर्ड व्यू सहित), एआईएस-140 अनुरूप जीपीएस डिवाइस, राज्य परिवहन प्राधिकरण के कमांड कंट्रोल सेंटर से जुड़े पैनिक बटन तथा यात्रियों की सुविधा हेतु स्टॉप रिक्वेस्ट बटन लगाए गए हैं।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS