विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएमएल बादम कोल खनन परियोजना में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए प्रकृति की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के तहत एनएमएल सिकरी परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। कर्मचारियों ने पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख के. चंद्रशेखर, एजीएम (खनन) सीता राम माझी, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन) वाई. देवाशीष सहित अन्य अधिकारियों ने कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सभी की निरंतर जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति एनएमएल बादम परियोजना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।