दमया, रूधौली,बस्ती। दिवाकर शुक्ला : विधान सभा 309 रूधौली के दमया परसा के एक मैरेज हाल में बसपा की समीक्षा बैंठक हुई। बैंठक के पहले नवनियुक्त विधान सभा अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार गौतम का जोरदार स्वागत किया गया। मुख्य मंडल प्रभारी कल्पनाथ बाबू, मंडल जोन प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद गौतम, बस्ती मंडल जोन प्रभारी अभिषेक भारती ने विधान सभा रूधौली के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैंठक कर दिशानिर्देश दिया गया। सभी को निर्देशित किया गया कि सेक्टर अध्यक्ष के साथ मिलकर पुरे विधान सभा के बूथों पर कम से कम तीन दर्जन सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम गठित करें। जिससे कि पाँचवी बार 2027 में बसपा की मजबूत सरकार बन सकें।
     बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी कल्पनाथ बाबू ने समीक्षा बैठक में कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता इस सरकार से ऊब चुकी है। जनता बदलाव का मन बना चुकी है। बसपा की सरकार में जाति, धर्म से ऊपर उठकर सर्व समाज के विकास कार्य हुए हैं। बसपा के शासन में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक सीधे पहुंचा था। इन्होने पार्टी पदाधिकारियों को मान्यवर कांशीराम साहब जैसा बनने के लिए प्रेरित किया। बस्ती मंडल जोन प्रभारी अभिषेक भारती द्वारा एक एक विन्दुओं पर चर्चा करते हुए सभी को अभी से मिशन 2027 के चुनाव में लग जाने का कहा हैं। समीक्षा बैठक में कमियों को सुधारते हुए प्रत्येक व्यक्ति से मिले और बसपा सरकार के खुवियों का वर्णन कर एक दूसरें को जोड़ने का काम करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयहिन्द गौतम द्वारा किया गया हैं। सभी ने नवनियुक्त विधान सभा अध्यक्ष रूधौली शैलेन्द्र कुमार गौतम को बधाई दिया हैं। शैलेन्द्र कुमार गौतम ने कहा कि बहन जी ने जो जिम्मेंदारी मुझे सौंपी हैं, उस जिम्मेंदारी का वखुबी निर्वहन करूंगा।
     समीक्षा बैठक में रामसेवक बौद्घ, महेन्द्र कुमार गौतम, रामफेर गौतम, रोशनलाल गौतम, अखिलेश गौतम, तुलसीराम, डॉ० लालबहादुर, शंभूनाथ, सीताराम गौतम, आकाश, शिवमोहन आजाद, विजय सिंह, लालजी गौतम, हरिनंदन पाण्डेय, राकेश सिंह, भागीरथी, बंटी सिंह सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।